Eid-ul-Fitr 2024 : रांची के विभिन्न ईदगाहों में अदा की गई ईद की नमाज, लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर दी बधाई

Edited By:  |
Reported By:
eid-ul-fitr 2024 eid-ul-fitr 2024

रांची :देशभर में आज ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े उल्लास के साथ मनाया जा रहा है .झारखंड की राजधानी रांची में भी ईद का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. ईद का पर्व खुशियों और भाईचारे का त्योहार है.

राजधानी रांची के प्रमुख ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई. शहर के विभिन्न स्थानों पर ईद की नमाज पढ़ने के बाद मुसलमान भाई एक दूसरे को गले लगाये. उन्होंने कहा कि30दोनों तक रोजा रखने के बाद पाक महीने रमजान की समाप्ति ईद के साथ होती है और आज का दिन हमारे लिए बेहद ही खास होता है. अमीरी और गरीबी के फासले खत्म होते हैं. अमन, चैन व शांति बनी रहे इसकी दुआ मांगी जाती है.

बता दें कि आज के दिन तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं. वहीं ईद पर्व पर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित कई गणमान्य लोगों ने राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है.


Copy