दरभंगा: बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी सुरेश प्रसाद राय ने जीत दर्ज की है. सुरेश प्रसाद राय ने कांग्रेस के कद्दावर नेता और प्रत्याशी डॉ. मदन मोहन झा को324वोटों से हराकर उनकी लगातार तीसरी जीत यानी हैट्रिक लगाने की उम्मीद पर रोक लगा दी.

देर रात मतगणना पूरी होने के बाद सुरेश प्रसाद राय को जीत का प्रमाण पत्र मिला. प्रमाण पत्र लेकर मतगणना केंद्र से बाहर निकलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. समर्थकों ने पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया.

दरभंगा से गिरीश कुमार की रिपोर्ट-