दरभंगा के लाल ने उड़ाया गर्दा : गुजरात टाइटंस ने सुशांत मिश्रा को करोड़ो में खरीदा, गांव में खुशी की लहर

Edited By:  |
Reported By:
darbhanga ke lal ne kiya kamal ipl me gujrat titans ne 2.20 crore me khareeda darbhanga ke lal ne kiya kamal ipl me gujrat titans ne 2.20 crore me khareeda

दरभंगा : आईपीएल में दरभंगा के लाल के चयन से पूरे जिले में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है। जिला के अलीनगर प्रखंड के तुमोल गाँव निवासी सुशांत मिश्रा को आइपीएल 2024 के लिए 2.20 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस ने खरीदा है। जिसके बाद उनके पूरे गाँव मे जश्न का माहौल है। इस बात की जानकारी मिलते ही उनके घर पर बधाई देने का सिलसिला जारी है।


दरअसल, आईपीएल 2024 के लिए मंगलवार को दुबई के कोका-कोला एरिना में खिलाड़ियों की नीलामी के लिए बोली लगाई गई। जिसमे सुशांत मिश्रा का सलेक्शन हुआ। सुशांत का बेस प्राइस 20 लाख था। सुशांत मिश्रा तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते है और बाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं। वही सुशांत मिश्रा के दादा कृष्णदेव मिश्र ने बताया कि सुशांत पांच साल की उम्र तक ही गाँव मे रहा। जिसके बाद वह अपने पिता समीर मिश्रा के साथ राँची चला गया। सुशांत की पढ़ाई लिखाई रांची से ही हुई है।


वही उन्होंने कहा कि सुशांत बचपन से ही क्रिकेट का शौकीन था। घर से डांट पड़ने के बाबजूद भी खेलता था। साथ ही वह पढ़ाई में भी मेधावी था। वो हमेशा अच्छे नंबर से पास होता आया है। उसने हमलोगों के विरोध के बाद भी क्रिकेट की कोचिंग की और आज इस मुकाम पर पहुंचा है। वही सुशांत की दादी का कहना है कि अपने पोते की कामयाबी से बहुत खुश है। उन्होंने बताया कि जब भी वह गाँव आता था तो बैट बॉल खरीदवाने का जिद्द करता था।

बताते चले कि सुशांत मिश्रा का जन्म 23 नवंबर 2000 को रांची में हुआ था। तथा सुशांत का बचपन गांव में बीता। पांच साल के उम्र में सुशांत अपने माता-पिता के साथ झारखंड की राजधानी रांची चले गए। सुशांत के पिता समीर मिश्रा पिछले 40 वर्षो से रांची में रह रहे है। तथा वहां पर वेटनरी सेल्स मैन के रूप में काम करते है। सुशांत ने पढ़ाई के साथ झारखंड की घरेलू टीम में 2021 में डेब्यू किया और 2022 में रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन रहा। वह आईपीएल 2022 में हैदराबाद के लिए सलेक्ट हुआ था। सुशांत भारतीय अंडर-19 टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। 23 वर्षीय सुशांत झारखंड की ओर से क्रिकेट खेलते हैं। फिलहाल सुशांत खेल के बदौलत रेलवे में नौकरी कर रहा है।


Copy