साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश : सुरक्षा एजेंसियों के साथ मधुबनी पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्यों को दबोचा
मधुबनी : बड़ी खबर बिहार के मधुबनी से है जहां सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर जिला पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह के भारतीय सरगना सहित गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये साइबर फ्रॉड गिरोह के पास से 7 सिम बॉक्स, 136 मोबाइल ,136 सिम ,कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सहित 1 लाख ,68 हजार रुपए बरामद किए गए हैं.
यह कार्रवाई खुफिया इनपुट के बाद सक्रिय हुईIB, EOU,DIU, SSB, DOT,नगर थाना,साइबर थाना टीम में शामिल दर्जनों से ज्यादा सदस्यों ने नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास स्थित मोबाइल रिपेयरिंग के विकास कुमार,राजनगर थाना क्षेत्र के रौशन कुमार कमती,नगर थाना क्षेत्र के लहरियागंज से मोहम्मद एहसान और तिरहुत कॉलोनी निवासी सुरेश सिंह के घर में छापेमारी कर उनके पुत्र मनदीप कुमार को गिरफ्तार किया है.
SPयोगेंद्र कुमार ने बताया कि मनदीप कुमार अपने घर के एक कमरे में निजी कंपनियों के डिवाइस के जरिए सिम बॉक्स के माध्यम से ट्रंकल सिस्टम के जरिए कंबोडिया,थाईलैंड,म्यांमार इत्यादि विदेश में बैठे साइबर फ्रॉड़ों के साथ मिलकर साइबर फ्रॉड का काम करते थे.
एसपी योगेंद्र कुमार ने पत्रकारों को इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार लोग दूसरे के नाम पर सिम निकाल कर विदेशी फ्रॉड के साथ मिलकर साइबर फ्रॉड करते थे.
SPयोगेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.





