पूर्णिया: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बिहार के 8 लाख से अधिक बाढ़ पीड़ितों के खाते में डीबीटी के माध्यम से सात – सात हजार रुपए यानी कुल 579 करोड रुपए भेजा है. इस दौरान पूर्णिया के 23865 बाढ़ पीड़ितों के खाते में भी 16 करोड रुपए भेजा गया है. इसको लेकर आज पूर्णिया समाहरणालय स्थित एनआईसी में मुख्यमंत्री द्वारा बाढ़ पीड़ितों के खाते में भेजे जा रहे डीबीटी के माध्यम से राशि का सीधा प्रसारण किया गया.
इस मौके पर जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार,आपदा विभाग के पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद थे. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने कहा कि रुपौली प्रखंड के 11 पंचायत में बाढ़ आई थी. इन बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राहत पैकेट का वितरण किया गया था. साथ ही सात जगह कम्यूनीटी किचन भी चलाया गया था. इसके अलावा 280 क्विंटल पशु चारा भी बांटा गया. अब पानी घट गया है. अब लोगों के घरों की साफ सफाई और सड़कों को मोटरेबल बनाना प्राथमिकता है. दो सड़कों का मरम्मत भी कर दिया गया है. मेडिकल टीम लगातार काम कर रही है. जल्द ही साफ सफाई और बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए सड़कों का मरम्मत का काम किया जाएगा.
पूर्णिया से जेपी मिश्रा की रिपोर्ट-
