रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,मंत्री योगेंद्र प्रसाद,पूर्णिया सांसद पप्पू यादव,गिरीडीह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी,खूंटी सांसद काली चरण मुण्डा,भा.प्र,से. के अधिकारीगण सहित अन्य लोगों ने मुलाकात कर स्व. रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी.

CM हेमन्त से नेमरा में रघुवर दास, भूपेश बघेल, योगेंद्र प्रसाद, पप्पू यादव समेत कई नेताओं ने की मुलाकात, दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक आवास पर शनिवार को झारखंड के सूचना आयुक्त शिवपूजन पाठक एवं तनूज खत्री,झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,छतीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद,पूर्व मंत्री आलमगीर आलम,पूर्व मंत्री बादल,बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव,गिरीडीह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी,खूंटी सांसद काली चरण मुण्डा,विधायक अनूप सिंह,विधायक ममता देवी,पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह,कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू,कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित अन्य सांसदगण,विधायकगण,जनप्रतिनिधि एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारीगणों ने मुलाकात की. साथ ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की दिवंगत माताजी स्व. रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. वहीं मुख्यमंत्री एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में ढाढ़स बंधाया.

CM हेमन्त से नेमरा में रघुवर दास, भूपेश बघेल, योगेंद्र प्रसाद, पप्पू यादव समेत कई नेताओं ने की मुलाकात, दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

संदीप यादव की रिपोर्ट-