पटना : बिहार सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है. गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार,1998 बैच के आईपीएस अधिकारी रत्न संजय को अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था),बिहार,पटना के पद पर तैनात किया गया है. इसके साथ ही उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक,मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रत्न संजय को विधि-व्यवस्था की कमान, पटना समेत कई जिलों में बदले अधिकारी

अब तक एडीजी विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहीं 1998 बैच की आईपीएस अधिकारी कार्तिकेय सुहिता अनुपम को अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग),अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी),बिहार,पटना के पद पर स्थायी रूप से पदस्थापित किया गया है.

जिला स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. राज्यपाल के पुलिस परिसहाय के पद पर तैनात 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी किरण कुमार गोरख जाधव को अरवल का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. अरवल की एसपी नवजोत सिमी को स्थानांतरित कर सीआईडी,बिहार,पटना में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है.

राजधानी पटना में भी पुलिस अधिकारियों की तैनाती बदली गई है. 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी चंद्र प्रकाश को पटना का नया नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) बनाया गया है. इससे पहले वे बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10 के समादेष्टा और साइबर अपराध के अतिरिक्त प्रभार में थे.

वहीं,पटना सिटी एसपी (मध्य) के पद पर कार्यरत ममता कल्याणी को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10,पटना का समादेष्टा नियुक्त किया गया है.

इस फेरबदल के तहत वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर जिला और राजधानी स्तर तक नई जिम्मेदारियां तय की गई है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-