सीवान पुलिस की सराहना : चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने छात्र आंदोलन में बेहतरीन कार्रवाई के लिए कहा धन्यवाद
सीवान:चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने हाल ही में हुए छात्र आंदोलन में प्रशासन और पुलिस बल की त्वरित और कड़ी कार्रवाई की खूब सराहना की है. पुलिस के एक्षन के कारण जिले में शांति व्यवस्था कायम है.
बंद और प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या मे असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ और पथराव किया था.जिसके बाद व्यापारी वर्ग भयभीत हो गया. ऐसे मामलों में अक्सर एक एक सप्ताह तक बाजार प्रभावित रहता है,लेकिन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने त्वरित करवाई की जिससे सभी व्यवसायी सुरक्षित महसूस कर रहे है.
बंद के दौरान हीएक अप्रिय घटना के दौरान,एक पुलिसकर्मी द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने की सूचना मिली थी, जिससे आम जनता में आक्रोश और भय की स्थिति पैदा हो गई थी. सीवान के जिलाधिकारी (DM) विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक (SP) पूरण कुमार झा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी.
DM ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की कार्रवाई का कोई आदेश नहीं था और यह अनुचित था. SP ने भी स्पष्ट किया कि आरोपी जवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच जारी है.
चैम्बर ऑफ कमर्स इस बात से संतुष्ट है कि प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए ना केवल दोषी पर कार्रवाई की,बल्कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम भी उठाए हैं. सिवान एक व्यापारिक केंद्र है, और यहां शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है. प्रशासन की इस सजगता से व्यापारियों एवं आम नागरिकों में विश्वास पैदा हुआ है.
सीवान चैम्बर ऑफ कमर्स ने सीवान डीएम और एसपी का धन्यवाद किया है. कहा कि पुलिस बल ने संवेदनशील परिस्थिति में कुशलता और निष्पक्षता का परिचय देते हुए जिले में शांति बहाल की. हमें विश्वास है कि प्रशासन भविष्य में भी इसी प्रकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा.





