कैबिनेट मंत्री का दिखा अनोखा अंदाज : बुलेट की सवारी करते नजर आये अश्विनी चौबे, बताया कब होगा भारत विकसित राष्ट्र

Edited By:  |
cabinet minister ashwini chaubey ka dikha anokha andaj bullet par aaye najar cabinet minister ashwini chaubey ka dikha anokha andaj bullet par aaye najar

बक्सर : इन दिनों पूरा देश 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में जुटा है। इसे लेकर दिल्ली में बीजेपी 'हर घर तिरंगा' अभियान का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अपने बेबाक बयान के लिए मशहूर केंद्रीय राज्यमंत्री बेहद ही अलग अंदाज में नजर आये। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री चौबे ने इस मौके पर लोगों से हर घर तिरंगा हर दिल तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान भी किया।


केंद्रीय राज्य मंत्री चौबे ने कहा कि 'इस आजादी के लिए लाखों देशभक्तों ने कुर्बानियां दी हैं. तभी आज हम आजाद देश में सांसे ले रहें हैं। देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र होगा। केंद्रीय मंत्री ने युवओं और महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि 15 अगस्त अर्थात स्वतंत्रता दिवस आने वाला है, उस दिन हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. देशवासियों का स्वाभिमान बढ़ रहा है। एक भारत श्रेष्ठ भारत नारा लेकर 2047 तक भारत विकसित भारत होगा।


दरअसल भारत सरकार ने पिछले साल ही 'आज़ादी के अमृत महोत्सव' पर 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू किया था। जो 2022 में बेहद सफल रहा, इस साल 230 मिलियन परिवारों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराया था। केंद्र सरकार के मुताबिक इस साल, 'हर घर तिरंगा' अभियान का जश्न मनाने के लिए 1.6 लाख डाकघरों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज बेचा जा रहा है।


Copy