Hindi News / पितृपक्ष मेले से पहले बोधगया में बड़ा एक्शन, निगमा मॉनेस्ट्री के पास अतिक्रमण...

BIHAR NEWS : पितृपक्ष मेले से पहले बोधगया में बड़ा एक्शन, निगमा मॉनेस्ट्री के पास अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Edited By:  |
bihar news bihar news

बोधगया: विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला महासंगम 2026 को लेकर नगर परिषद बोधगया की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है.इसी कड़ी में बोधगया के निगमा मॉनेस्ट्री के आसपास सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण पर नगर परिषद की ओर से बुलडोजर चलाया गया.अतिक्रमण हटाकर श्रद्धालुओं के आने-जाने का रास्ता साफ कराया गया.

दरअसल,पितृपक्ष मेला के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में पिंडदानी गया पहुंचते हैं.श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गया जिले में 44 आवासन स्थल बनाए गए हैं.

इनमें बोधगया के निगमा मॉनेस्ट्री में करीब 2400 तीर्थयात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है.ऐसे में मॉनेस्ट्री के आसपास अतिक्रमण के कारण श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो,इसे लेकर नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू की है.

नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाया और इलाके को अतिक्रमणमुक्त कराया.प्रशासन का कहना है कि पितृपक्ष मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट --