बोकारो से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-3C स्थित एक झोपड़ी में संदेहास्पद स्थिति में एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।मृतक की पहचान रंजीत कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर भेजा गया था। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की बारीकी से जांच कर रही है।यह हत्या है या आत्महत्या या फिर इसके पीछे कोई और वजह है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।