पप्पू यादव ने कहा कि हर परिस्थिति में जरूरतमंदों की मदद करना और इंसानियत की सेवा करना ही मेरे जीवन का एकमात्र संकल्प रहा है। उनके इसी समाज सेवा के भावना को देखते हुए UNI AMERICAN EAGLES ने पप्पू यादव को Honorary Doctor of Philosophy की मानद उपाधि से सम्मानित किया है।पप्पू यादव ने इसपर कहा है कि इस अद्भुत सम्मान के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। लेकिन सच कहूँ तो यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं है; यह उन तमाम लोगों के अटूट विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद का सम्मान है, जिन्होंने हर संघर्ष और सेवा के सफर में हर कदम पर मेरा साथ दिया है। आज इस मंच से, मैं एक बार फिर यह संकल्प लेता हूँ कि— अपनी आखिरी सांस तक, मैं गरीबों, वंचितों, शोषितों और हर जरूरतमंद की आवाज़ बनकर उनकी सेवा में समर्पित रहूँगा।
पप्पू यादव ने यह भी कहा कि
मेरे लिए दुनिया की सबसे बड़ी उपाधि, मेरी जनता का प्यार है... और मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान, किसी गरीब के चेहरे पर आने वाली वो मुस्कान है, जिसे हमारी थोड़ी सी मदद ने सजाया हो।आइए, हम सब मिलकर इंसानियत के इस कारवां को और आगे बढ़ाएं।
