Hindi News / कटिहार में गूंजा "नारी शक्ति" का नारा, महिला मोर्चा की रैली में केंद्र...

BIHAR NEWS : कटिहार में गूंजा "नारी शक्ति" का नारा, महिला मोर्चा की रैली में केंद्र की मोदी सरकार को धन्यवाद

Edited By:  |
bihar news bihar news

कटिहार: बिहार के कटिहार की सड़कों पर शुक्रवार को नारी शक्ति का दम साफ नजर आया. भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 के समर्थन में जोरदार रैली निकाली और महिलाओं को आरक्षण देने के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया.

रैली पानी टंकी चौक से शुरू हुई एमजी रोड होते हुए शहीद चौक तक पहुंची. रैली में प्राणपुर विधायक निशा सिंह और कोढ़ा विधायक कविता पासवान के साथ बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही. यह कानून उनके सम्मान और अधिकार को नई मजबूती देता है और उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर देता है. निशा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में महिलाओं को नई पहचान मिली है. अब महिलाएं सिर्फ घर तक सीमित नहीं हैं बल्कि पंचायत से संसद तक अपनी भागीदारी दर्ज करा रही है. वहीं बरारी नगर पंचायत के चैयरमेन बबिता यादव ने इसे महिलाओं की असली आजादी की दिशा में बड़ा कदम बताया. उनका कहना है कि यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ देश के विकास में उनकी भूमिका को और मजबूत करेगा.

कटिहार से रितेश कुमार की रिपोर्ट--