Hindi News / गया के शुभम कुमार JEE Advanced-2026 में किया टॉप

बिहार के लाल ने देशभर में लहराया परचम : गया के शुभम कुमार JEE Advanced-2026 में किया टॉप

Edited By:  |
bihar k lal ne lahraya parcham bihar k lal ne lahraya parcham

BIHAR NEWS:JEE Advanced-2026 के परिणाम में बिहार के गया जिले ने पूरे देश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है. गया के रहने वाले शुभम कुमारने 360 में से 330 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 प्राप्त की है. इस शानदार उपलब्धि के साथ शुभम देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के टॉपर बन गए हैं. परिणाम घोषित होते ही गया समेत पूरे बिहार में खुशी और गर्व का माहौल है.

शुभम कुमार ने कॉमन रैंक लिस्ट में हासिल किया पहला स्थान

IIT रुड़की द्वारा जारी परिणाम के अनुसार शुभम कुमार ने कॉमन रैंक लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया. शुभम गया जिले के नादरगंज ब्राह्मणी घाट के निवासी हैं. उनके पिता शिव कुमार एक हार्डवेयर दुकान चलाते हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद शुभम ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की है.

शुभम की सफलताबिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा की मिसाल

शुभम की सफलता केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा की मिसाल बन गई है. उन्होंने इससे पहले JEE Main के दोनों सत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था. उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम, सही रणनीति और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. शुभम कुमार की इस ऐतिहासिक सफलता पर परिवार, शिक्षकों, शिक्षा जगत और पूरे बिहार ने उन्हें बधाई दी है. उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है.

मुख्‍यमंत्री ने कहा-ब‍िहार का नाम क‍िया रोशन

शुभम की सफलता पर राजनीतिक और सामाजिक जगत से भी उन्हें बधाइयां मिल रही हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शुभम की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि शुभम कुमार की यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे बिहार के लिए गर्व और सम्मान का विषय है. उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और असाधारण प्रतिभा के बल पर देशभर में बिहार का नाम रोशन किया है.

सम्राट चौधरी ने कहा कि शुभम की सफलता राज्य के लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी. यह उपलब्धि साबित करती है कि बिहार के युवा प्रतिभा और परिश्रम के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर नए कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं.


दूसरे स्थान पर दिल्ली जोन के कबीर छिल्लर रहे

इस परीक्षा में दूसरे स्थान पर दिल्ली जोन के कबीर छिल्लर रहे, जिन्होंने 329 अंक प्राप्त किए. वहीं जतिन बत्रा 319 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. महिला वर्ग में दिल्ली जोन की आरोही पांडे ने 280 अंक हासिल कर टॉप किया.

परीक्षा में कुल 1,79,694 अभ्यर्थी शामिल हुए

इस वर्ष JEE Advanced परीक्षा में कुल 1,79,694 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 56,880 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं. सफल उम्मीदवारों में 10,107 छात्राएं भी शामिल हैं. परीक्षा का आयोजन 17 मई को दो पेपरों में किया गया था.