गौ माता की सेवा कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की,धार्मिक माहौल में संपन्न हुआ पूजा कार्यक्रम।
पटना: गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंत्री रामकृपाल यादव के आवास पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गौ माता की सेवा की और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मंत्री रामकृपाल यादव के आवास पर गोवर्धन पूजा के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गौ माता को श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनकी सेवा कर पूजा की परंपरा का निर्वहन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गौ माता के प्रति श्रद्धा, सम्मान और सेवा का संदेश दिया। गोवर्धन पूजा के महत्व को दर्शाते हुए उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंत्री रामकृपाल यादव के आवास पर पूरा पूजा कार्यक्रम भक्तिमय और धार्मिक माहौल में संपन्न हुआ।
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट

