झारखंड की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। बड़कागांव की पूर्व विधायक और कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद के धुर्वा स्थित सरकारी आवास को खाली कराने की कार्रवाई पर सियासत गरमा गई है। इस पूरी कार्रवाई को लेकर राष्ट्रीय OBC मोर्चा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और सरकार को आड़े हाथों लिया है।राष्ट्रीय OBC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने एक अहम प्रेस वार्ता कर इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि दीपावली जैसे पवित्र और बड़े त्योहार के ठीक समय पर इस तरह की कार्रवाई किया जाना बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।
ओ.बी.सी. मोर्चा का आरोप है कि चूंकि अंबा प्रसाद पिछड़ा वर्ग (OBC) से आती हैं, इसीलिए सोची-समझी रणनीति के तहत उन्हें निशाना बनाया गया है और यह कार्रवाई प्रतिशोध की भावना से की गई है।राष्ट्रीय OBC मोर्चा ने झारखंड सरकार से मांग की है कि इस मामले में सरकार तत्काल हस्तक्षेप करे। मोर्चा ने चेतावनी दी है कि ओ.बी.सी. समाज इस अन्याय को चुपचाप नहीं देखेगा। राजेश कुमार गुप्ता ने ऐलान किया है कि इस मुश्किल वक्त में पूरा ओ.बी.सी. समाज अंबा प्रसाद के साथ चट्टान की तरह खड़ा है और इस कानूनी व राजनीतिक लड़ाई में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
