Hindi News / मलबे में दबने से तीन की मौत,सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप

बाघमारा में फिर भूं-धसान : मलबे में दबने से तीन की मौत,सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप

Edited By:  |
baghmara mein fir bhu dhasan baghmara mein fir bhu dhasan

बाघमारा:जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत टांडा बारी बस्ती में एक बार फिर भूं-धसान की बड़ी घटना सामने आई है. इस हादसे में दो घर अचानक जमीन में समा गए है.जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई है.देर रात करीब रेस्क्यू अभियान चलाकर मलबे में दबे तीनों शवों को बाहर निकाला गया.

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. आक्रोशित लोगों ने सोनारडीह ओपी का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया और रायगंज–महुदा मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद घंटों जाम हटाया. वहीं, बीसीसीएल अधिकारियों की मौजूदगी मेंशव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है.

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बाघमारा डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह और बीसीसीएल के सेफ्टी जीएम संजय कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

इधर, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि इस क्षेत्र में लगातार अवैध उत्खनन हो रही है, जिससे भू-धंसान की घटना में लगातार लोगों की जान जा रही. उन्होंन आरोप लगाया है कि कहीं ना कहीं सरकार और प्रशासन की मिलीभगत से यह अवैध उत्खनन किया जा रहा है.