बाघमारा : कतरी नदी में मगरमच्छ दिखने पर दहशत
Edited By:
|
Updated :20 Jul, 2026, 05:52 PM(IST)
बाघमारा:कतरास के पंजाबी मुहल्ला के पास से बहने वाली कतरी नदी में सोमवार को मगरमच्छ दिखने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि कतरी नदी में मगरमच्छ दिखा है.
स्थानीय लोगों की माने तो सोमवार को कतरी नदी में मगरमच्छ को तैरता देखा गया. स्थानीय पंजाबी मुहल्ला के लोग दैनिक जरूरत के लिए कतरी नदी के पानी का उपयोग करते हैं. कतरी नदी में स्नान करने के लिए भी स्थानीय महिला पुरुष यहां आते हैं.ऐसे में मगरमच्छ के देखे जाने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल है.
कतरी नदी पर सैकड़ों स्थानीय लोग मगरमच्छ को देखने के लिए इकट्ठा होने लगे. स्थानीय लोगों की मांग है कि मगरमच्छ का रेस्क्यू किया जाए. लोगों रा कहना है कि वे कतरी नदी में दैनिक जरूरत के लिए आश्रित हैं. ऐसे में मगरमच्छ के दिखाई देने से लोगों के जान पर खतरा आ सकता है.





