मुंबई के आगे बिहार की शर्मनाक हार, शिवम दुबे और रॉस्टन के आगे पस्त हुए बल्लेबाज, दर्शक निराश
MUM vs Bihar Ranji Trophy:आखिर वही हुआ, जिसका बिहार के क्रिकेट प्रेमियों को आशंका थी। जी हां, राजधानी पटना के मोइन-उल-हक़ स्टेडियम में खेले गये रणजी ट्रॉफी मैच में मुंबई के धुरंधर क्रिकेटर्स के सामने बिहार की शर्मनाक हार हुई है। मुंबई की टीम ने बिहार को पारी और 51 रनों से करारी मात दी है। बिहार की शर्मनाक हाररणजी मैच के चौथे दिन बिहार की पूरी टीम दूसरी पारी में भी 100 रन ही बना सकी और पारी और 51 रनों से हार गयी। पहली पारी में भी बिहार की टीम ने मात्र 100 रन बनाए थे। दूसरी पारी में बिहार की तरफ से ओपनर शरमन निग्रोध ने सबसे अधिक स्कोर बनाया। शरमन ने 55 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 40 रन बनाए।मुंबई के गेंदबाजों के आगे पस्त हुए बल्लेबाजवहीं, दूसरे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज बिपिन सौरभ रहे, जिन्होंने 37 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से कुल 30 रन बनाए। इसके बाद सभी बल्लेबाज सस्से में ही निपटते चले गये। वैभव सूर्यवंशी (12), बाबुल कुमार (1), आकाश राज (5), शकीबुल गनी (0), सचिन कुमार (0), आशुतोष अमन (7), वीर प्रताप सिंह (4), हिमांशु सिंह (0) रन ही बना सके।मुंबई के गेंदबाजों की बात करें तो शिवम दुबे की कातिलाना गेंदबाजी के आगे बिहार के बैट्समैन पनाह मांगते नज़र आए। ऑलराउंडर शिवम दुबे ने 11 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं, रॉस्टन ने तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं, कप्तान शम्स मुलानी ने 1 विकेट झटके।अंकतालिका में मुंबई सबसे ऊपरप्वाइंट्स टेबल की बात करें तो ग्रुप 'बी' में बिहार के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद मुंबई की टीम अंक तालिका में सबसे ऊपर बनी हुई है। मुंबई की टीम ने ये मैच जीतकर 7 प्वाइंट्स अपने नाम किए हैं। वहीं, ग्रुप B की अंकतालिका में बिहार की टीम सबसे नीचे बनी हुई है। गौरतलब है कि ग्रुप 'बी' में बिहार के साथ मुंबई, आंध्रप्रदेश, उत्तर प्रदेश, असम, बंगाल, छत्तीसगढ़ और केरल की टीमें शामिल हैं।(पटना से अंकिता सिंह की रिपोर्ट)
Prasoon Pandey·