Hindi News / पूरा ATM उखाड़ ले गए शातिर चोर,पैसे निकालकर सुनसान जगह पर फेंका

वैशाली में हैरान करने वाली घटना : पूरा ATM उखाड़ ले गए शातिर चोर,पैसे निकालकर सुनसान जगह पर फेंका

Edited By:  |
vaishali mein hairan karne wali ghatna vaishali mein hairan karne wali ghatna

वैशाली:जिले से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है. पुलिस की गश्ती और सुरक्षा दावों को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. चोरों ने किसी दुकान या घर में नहीं, बल्कि सीधे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एटीएम पर धावा बोला और पूरा का पूरा एटीएम ही उखाड़कर फरार हो गये.

एटीएम सेलाखोंरुपये लेकर फरार

पूरा मामला वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र का है. यहां के व्यस्तम चक सिकंदर बाजार के मेन रोड पर स्थित एसबीआई एटीएम को चोरों ने निशाना बनाया. अपराधी देर रात आए और पूरे एटीएम मशीन को ही उखाड़कर अपने साथ ले गए. बताया जा रहा है कि उस एटीएम में लाखों रुपये थे. वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने मशीन से पैसे निकाले और खाली एटीएम को सराय थाना क्षेत्र के एक सुनसान इलाके में फेंक कर फरार हो गया.

एटीएम मशीन कोसुनसान इलाके में फेंका

सुबह जब स्थानीय लोगों ने सराय के चौड़ के सुनसान जगह पर एटीएम मशीन को लावारिस हालत में देखा, तो इलाके में हड़कंप मच गया. इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन में आया है. मामले के खुलासे और चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस की स्पेशल टीम और एसआईटी (SIT) का गठन किया गया है.

बैंकों की सुरक्षा और पुलिस की गश्ति पर खड़े हुए सवाल

इस घटना ने एक बार फिर बैंकों की सुरक्षा और पुलिसिया गश्त पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यस्त मेन रोड से पूरा एटीएम उखड़ जाता है और पुलिस को भनक तक नहीं लगती। फिलहाल एसआईटी की टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों के सुराग तलाशने में जुटी है।