UPSC का फाइनल रिजल्ट जारी : साहिबगंज की बेटी निहारिका सिन्हा को मिली सफलता,दूसरे प्रयास में लाया 365वां रैंक
रांची: साहिबगंज की बेटी निहारिका सिन्हा ने यूपीएससी के फाइनल रिजल्ट में सफालता हासिल की है. निहारिका अपनेदूसरे प्रयास में 365वां रैंक हासिल किया है. निहारिका ने साल 2018 में सेंट जेवियर स्कूल, साहिबगंज से 10वीं और 2020 में जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली रांची से 12वीं की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद सेंट जेवियर कॉलेज, कोलकाता से साल 2023 में राजनीति शास्त्र में स्नातक की पढ़ाई पूरी की, फिर यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली चली गई. साल 2024 में उसने यूपीएससी के लिए पहला प्रयास किया था, लेकिन मेन्स में सफल नहीं हो पाई. वहीं, साल 2025 के परीक्षा में उसने कड़ी मेहनत से सफलता हासिल किया.
निहारिका सिन्हा के इस सफलता से एक मध्यम वर्ग के परिवार में खुशी का माहौल है.निहारिका कुलीपाड़ा निवासी निरंजन सिन्हा और शबनम कुमारी की बड़ी बेटी हैं. पिता निरंजन सिन्हा पेशे से दर्जी हैं और मां स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध पर नर्स के पद पर है.





