POLITICS : केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का राहुल गांधी पर विवादित बयान..जानिए क्या कहा..

Edited By:  |
Union Minister Ashwini Choubey's controversial statement on Congress leader Rahul Gandhi.. Union Minister Ashwini Choubey's controversial statement on Congress leader Rahul Gandhi..

BUXER :-केन्द्र की मोदी सरकार के मंत्री अश्विनी चौबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी की है.अपने संसदीय क्षेत्र बक्सर में एक कार्यक्रम में शामिल अश्विनी चौबे ने राहुल गांधी के लिए डांसर शब्द का प्रयोग किया है.


राहुल गांधी की यात्रा पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि अरे ये तो डांसर हैं, वो लेह में जाकर डांस भी कर रहे हैं। डांस पार्टी वाले अपने यहां भर्ती कर ले इनको। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि उन्हें किसानों से क्या मतलब है. जो किसानों को मटर के बदले दाल बोलता है, जो मिर्च को मूली बोलता है उनको किसानों से क्या लेना- देना। किसानों के लिए तो प्रधानमंत्री मोदीजी रात दिन लगे रहते हैं। अब राहुल गांधी को दूध - भात खिलाओ और डांस कराने के लिए ले जाओ।

इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री ने बिहार की नीतीश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आरजेडी के साथ सरकार बनाए जाने के बाद बिहार में कानून व्यवस्था खत्म हो गई है,पुलिस और पत्रकार की हत्या हो रही है और नीतीश-तेजस्वी आंकड़ा दिखाने में लगे हैं. उन्हौने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी दलों द्वारा बनाए गए INDIA गठबंधन पर भी तंज कसा.


Copy