पटना:-पटना में जेडीयू कार्यालय के बाहर परिचारी संघ का बड़ा आंदोलन।जेडीयू कार्यालय के बाहर मंगलवार को परिचारी संघ ने जोरदार आंदोलन किया। परिचारी संघ के कार्यकर्ताओं और वार्ड सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर पटना स्थितJDU कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

परिचारी संघ के हजारों कर्मचारियों ने JDU कार्यालय के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

संघ के सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि वर्षों से बहाली की मांग को अनसुना किया जा रहा है। उनका कहना है कि पुराने लोगों की बहाली अब तक नहीं की गई, जबकि नई वैकेंसी निकाल दी गई है।

परिचारी संघ के हजारों कर्मचारियों ने JDU कार्यालय के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

आंदोलनकारियों ने कहा कि वे लंबे समय से सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है।संघ ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

पटना से अंकिताकी रिपोर्ट