वैशाली: हाजीपुर में आर्थिक अपराधी इकाई ने बड़ी कार्रवाई की है.आर्थिक अपराधिकारी ने तकनीकी बिहार राज्य भवन निर्माण लिमिटेड केकमलेश कुमार महाप्रबंधक के कई ठिकानों पर छापेमारी की है.करप्शन और आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर छापेमारी की जा रही है.इस पूरे मामले में EOU एजेंसी ने सोमवार देर शाम मामला दर्ज किया था,जिसमें 3 करोड़ 12 लख रुपए से अधिक के आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था.
EOU की विशेष टीम मंगलवार को उनके वैशाली, एसके पुरी पटना के साथ-साथ कई ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची है. कुल चार ठिकानों पर छापेमारी चल रही है और लगभग दो दर्जन से अधिक अधिकारियों को लगाया गया है. कई टीम छापेमारी में लगी हुई है.
आर्थिक अपराध इकाई डीएसपी ने छापेमारी के दौरान कुछ बरामद किए गए हैं और पांच स्थानों पर रेड जारी है.कमलेश कुमारके खिलाफ 3 करोड़ से अधिक के आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था,इसके साथ-साथ उनके पैतृक आवास इनकी कार्यालय पर भी छापेमारी चल रही है.

