सीवान : बड़ी खबर बिहार के सीवान से है जहाँ जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव में बुधवार को हथियार बंद 4 अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई से करीब 5 लाख रुपए का सामान लूटा है.

अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटा 5 लाख का सामान, व्यवसाई को मारकर किया घायल

बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर के वक्त दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव में अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर आभूषण दुकान में घुस कर 5 लाख रुपये का सामान लूटा है. इस दौरान अपराधियों ने हथियार के बट से मारकर व्यवसाई को घायल भी कर दिया है. सूचना के बाद सीवान के एसपी मनोज कुमार तिवारी घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच की है. एसपी ने मीडिया को बताया कि घटना के बाद टीम का गठन किया गया है. जल्द मामले में जांच कर कार्रवाई किया जाएगा. घटना के बाद बाजार में व्यवसाईयों में भय का माहौल कायम है.

सीवान से निरंजन कुमार की रिपोर्ट--