मधुबनी : समस्तीपुर के DRM ज्योति प्रकाश मिश्रा ने शनिवार को मधुबनी का दौरा किया. उन्होंने इस दौरान मधुबनी एवं जयनगर रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य एवं सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया.

समस्तीपुर DRM ने मधुबनी और जयनगर स्टेशन पर निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, बोले-प्लेटफॉर्म नंबर एक की लंबाई बढ़ाई जाएगी

डीआरएम ने मधुबनी और जयनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. वहीं DRM ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बताया कि प्लेटफॉर्म नम्बर एक की लंबाई बढ़ाई जाएगी. इसके बाद लंबी दूरी की ट्रेनों का एक नम्बर प्लेटफॉर्म पर ठहराव होगा. बता दें कि एक नम्बर प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ने के बाद लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा करने के लिए रेलवे स्टेशन आने वाले बीमार, दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को काफी सुविधा होगी.

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट-