Hindi News / निरसा पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा,घर में प्रवेश कर महिला के साथ...

साधु के भेष में ठगी करने पर जेल : निरसा पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा,घर में प्रवेश कर महिला के साथ की ठगी

Edited By:  |
sadhu k vesh mein thagi karne ka khulasa sadhu k vesh mein thagi karne ka khulasa

निरसा:मैथन ओपी क्षेत्र में साधु के भेष में महिलाओं को झांसा देकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया है. मैथन पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल में बंद कर दिया है. पकड़े गए तीनों युवक बिहार के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस पूरा नेटवर्क खंगालने में जुट गई है.

भुक्तभोगी महिला अंजू मंडल ने बताया कि तीनों युवक साधु के भेष में उसके घर पहुंचे. पानी पीने के बहाने उन्होंने घर में प्रवेश किया और बातचीत के दौरान धार्मिक बातें और टोने टोटके का जिक्र कर विश्वास में लिया.

आरोपियों ने महिला को झांसे में लेकर कहा कि अगर घर में रखे जेवरात को मंत्र पढ़कर शुद्ध कर दिया जाए तो घर में सुख शांति बनी रहेगी और परिवार पर कोई परेशानी नहीं आएगी. उनकी बातों में आकर महिला अपने गहने निकालकर ले आई. जिसके बाद एक आरोपी ने जेवरात को कपड़े में बांधने का नाटक किया और महिला को एक साड़ी में गांठ बांधकर थमा दिया.

कुछ देर बाद जब महिला को शक हुआ तो उसने आस-पास की महिलाओं को बुलाकर गांठ खुलवाई तो उसमें जेवरात नहीं मिले. तब उसे समझ आया कि उसके साथ ठगी हुई है. महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.

ग्रामीणों ने पीछा करते हुए गैलेक्सी सिटी के पास ऑटो से भाग रहे तीनों आरोपियों को दबोच लिया. लोगों ने तीनों ठग की जमकर फटकार लगाई और तुरंत मैथन पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले गई.