पटना:भारत रत्न और बिहार के जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह 24 जनवरी को राष्ट्रीय जनता दल राज्यभर में मनाई गई. जबकि, 17 फरवरी को उनकी पुण्यतिथि पटना स्थित पार्टी कार्यालय में मनाया जाएगा. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की मौजूदगी में आयोजित आरजेडी की अहम बैठक में यह निर्णय लिया गया. जिसकी जानकारी आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने दी है. आरजेडी की बैठक में बताया गया कि आरजेडी जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह प्रदेशभर में आयोजन करने जा रहा.

24 जनवरी को राज्यभर में भव्य समारोह, 17 फरवरी को पार्टी कार्यालय में पुण्यतिथि

इस संबंध में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रधान महासचिवों, सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों, पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों सहित पार्टी के तमाम नेता-कार्यकर्ताओं को समारोह की तैयारी में जुट जाने की अपील की है. ताकि जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके. साथ ही 17 फरवरी को पटना में जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि कार्यक्रम को भी सफल बनाने के लिए जिला एवं प्रखंड स्तर पर अभी से ही तैयारियों में लग जाने का निर्देश दिया गया है.

24 जनवरी को राज्यभर में भव्य समारोह, 17 फरवरी को पार्टी कार्यालय में पुण्यतिथि