रांची:झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा डैम में डूबने से24वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान धुर्वा के जगन्नाथपुर खटाल निवासी रानी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF)की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाकर युवती का शव बरामद किया।

सर्च ऑपरेशन के बाद मिला शव

जानकारी के अनुसार,धुर्वा डैम में युवती के डूबने की सूचना मिलने पर पुलिस औरNDRFकी टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने रानी का शव बरामद किया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

नगड़ी थाना की पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद नगड़ी थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS)भेजे जाने की जानकारी है।

मौत की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस युवती की मौत से जुड़े सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। रानी किन परिस्थितियों में धुर्वा डैम में डूबीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।पुलिस के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

रांची से नैयर शाहिद की रिपोर्ट