Hindi News / इलाके में हड़कंप,पुलिस ने मृतक के परिजनों से ली जानकारी

रांची के बड़ा तालाब के पास मिला शव : इलाके में हड़कंप,पुलिस ने मृतक के परिजनों से ली जानकारी

Edited By:  |
ranchi k bada talab se mila shaw ranchi k bada talab se mila shaw

रांची: बड़ा तालाब के पास मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान कर्बला चौक निवासी मो. सरवर के रूप में हुई है. शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी.

बताया जा रहा है कि बड़ा तालाब के पास सुबह स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा,जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. वहीं, पुलिस ने मृतक के परिजनों से भी घटना से जुड़ी जानकारी ली है. फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है.