Hindi News / JMM ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि,राज्य और पार्टी के लिए...

रांची : JMM ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि,राज्य और पार्टी के लिए बताया अपूरणीय क्षति

Edited By:  |
ranchi ranchi

रांची:झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा, नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है. इसी क्रम में रातू प्रखंड कार्यालय परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई.उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व एवं झारखंड के विकास में दिए गए योगदान को याद किया.

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत मंत्री का संघर्ष,जनसेवा और झारखंड के विकास के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा. उनके निधन से राज्य और पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है.

शोक सभा में मुख्य रूप से रांची जिला संयोजक धर्मेंद्र सिंह,आंदोलनकारी एवं वरिष्ठ नेता महावीर विश्वकर्मा, समीम मंसूरी, कमरूल हक, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह आंदोलनकारी रामानंदन महतो, प्रखंड अध्यक्ष जीतनंदन महतो, सह सचिव एन.के. यादव, पूर्व प्रखंड सचिव कृष्णा ठाकुर सहित राजकुमार साहू, विश्वनाथ पाहन, योगेंद्र महतो, मुख्तार अंसारी, बीरेंद्र साहू, भोला साहू, कलीम अंसारी, रंजन महतो समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे.