राज्यसभा चुनाव 2026 : झारखंड से कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा ने खरीदा नामांकन पर्चा
Edited By:
|
Updated :06 Jun, 2026, 02:29 PM(IST)
Reported By:
रांची : झारखंड में 2 सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार प्रणव झा ने शनिवार को नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए नामांकन पत्र खरीद लिया है.
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी, रियाज अंसारी, सुल्तान अहमद तथा उज्ज्वल प्रकाश तिवारी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे.
बता दें कि झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और राष्ट्रीय अध्यक्ष के करीबी माने जाने वाले प्रणव झा को अपना प्रत्याशी बनाया है.





