पटना : बिहार विधान परिषद की आठ स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है. इसी बीच पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कथित फर्जी मतदान को लेकर विवाद खड़ा हो गया. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार ने कई मतदान केंद्रों पर बोगस वोटिंग होने का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि धनरुआ समेत विभिन्न स्थानों पर22से27संदिग्ध मतदाताओं को पकड़ा गया है. हालांकि,इन आरोपों की प्रशासन या किसी स्वतंत्र स्रोत से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
मतदान सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ. निर्वाचन प्रक्रिया के तहत राज्य के933मतदान केंद्रों पर कुल5,32,847मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. इनमें3,86,199पुरुष, 1,46,611महिलाएं और37थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. आठ सीटों के लिए कुल150प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.
चुनाव के दौरान मुजफ्फरपुर में भी कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति उत्पन्न हुई. समाहरणालय परिसर में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों के कैंप को खाली कराने के मुद्दे पर मजिस्ट्रेट और भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों के बीच नोकझोंक हुई. प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद स्थिति संभाली गई.
वहीं,मोकामा में मतदान शुरू होने के साथ जदयू और जनसुराज समर्थकों के बीच बहस की सूचना मिली. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को हिरासत में लिया. दूसरी ओर,पटना जिले में निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए42फ्लाइंग स्क्वायड टीमों सहित अन्य अधिकारियों को तैनात किया गया है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
