Hindi News / रामगढ़ के गिद्दी सी परियोजना डांडी और होसीर में CBI की टीम...

Raid : रामगढ़ के गिद्दी सी परियोजना डांडी और होसीर में CBI की टीम ने की छापेमारी

Edited By:  |
raid raid

रामगढ़: बड़ी खबर रामगढ़ से है जहां सीबीआई की टीम ने अरगड्डा क्षेत्र के गिद्दी सी कोलियरी के डाड़ी होसीर में दबिश दी है.

सीबीआई की टीम ने गिद्दी सी कोलियरी के डाड़ी होसीर के लोकल सेल से जुड़े लोगों से पूछताछ और जांच पड़ताल कर रही है. जैसे ही गिद्दी सी में सीबीआई ने दस्तक दी तो अरगड्डा क्षेत्र और बरका सयाल क्षेत्र में हड़कंप मच गई. वहीं देखा जाए तो सीबीआई लगातार कई महीनों से यहां पर छापेमारी कर रही है. इस बीच अरूण लाल और मो तबारक, सैफुल्लाह, इसराइल के घर पर सीबीआई टीम ने दबीश दी है और पूछताछ जारी है.

रामगढ़ से एमआर खान की रिपोर्ट--