PATNA : बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना के बेउर जेल में मामले में एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना पुलिस के एक दारोगा समेत 6 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोर्ट से लौटने के बाद बेऊर जेल में कैदी वाहन से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान मिलने के मामले में पटना के एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों के आदेश पर एक दरोगा और 5 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी के खिलाफ बेउर में मामला भी दर्ज किया गया है। इन सभी की मिलीभगत से कैदियों के पास आपत्तिजनक सामान आए थे और उन्हें बेउर जेल के अंदर ले जाना था। जांच के बाद कार्रवाई की गई है।

बता दें कि पटना सिविल कोर्ट में पेशी के बाद बेऊर जेल लौटने वाले कैदियों के पास से जेल गेट पर आपत्तिजनक सामान शुक्रवार देर शाम बरामद किया गया था। पेशी के बाद लोटे कैदियों के पास से मोबाइल सहित अन्य चीजें बरामद की गई थी। दरअसल, बेऊर अधीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर गेट के पास उनकी सघन तलाशी ली गई। इसमें 11 बटन वाले मोबाइल बरामद किए गए. इसके अलावा खैनी की पुड़िया, सिगरेट गुटका समेत अन्य तरह के मादक पदार्थ उनके पास से बरामद किया गया था। आपत्तिजनक सामान के बाद देर रात बेऊर जेल प्रशासन के द्वारा सभी वार्डों की छापेमारी भी की गई थी।

पटना से मरगूब आलम की रिपोर्ट ...