पटना:राज्य स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA)के तहत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक में जन वितरण प्रणाली (PDS)की दुकानों की नई अनुज्ञप्तियों के निर्गमन पर चर्चा हुई.
राशन कार्ड निर्माण और अपात्र राशन कार्डों के विलोपन की स्थिति की समीक्षा की गई.
स्मार्ट पीडीएस की कार्यप्रणाली और खाद्यान्न अधिप्राप्ति से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ.
बैठक में खाद्य सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया. पात्र लाभार्थियों तक खाद्यान्न की सुगम और समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई. सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने और व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया.
इस अवसर पर मंत्री दीपक प्रकाश,लखेंद्र पासवान और रमा निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
सांसद सुनील कुमार,विधान परिषद सदस्य संजीव कुमार सिंह,वीरेंद्र कुमार सिंह एवं रविन्द्र कुमार सिंह तथा विधायक मुरारी प्रसाद गौतम भी बैठक में शामिल हुए.
विभागीय सचिव अभय कुमार सिंह,राज्य खाद्य निगम के प्रबंध निदेशक अभय झा सहित संबंधित अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
