निकाय चुनाव की सरगर्मी : इस जिले के मेयर प्रत्याशी ने पहले 100 दिन का एक्शन प्लान किया तैयार

Edited By:  |
nikay chunaw ki sargarmi nikay chunaw ki sargarmi

धनबाद:नगर निगम चुनाव की गहमा-गहमी बढ़ गई है. तमाम प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी ताकत झोंक रहे हैं. इसी कड़ी मेंमेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला ने धनबाद के समग्र विकास को लेकर पहले100दिनों का विजन तैयार कर लिया है.रवि बुंदेला नेस्पष्ट और व्यावहारिक एक्शन प्लान जनता के सामने रखा है.रवि बुंदेला ने कहा किधनबाद को एक बेहतर,सुरक्षित व पारदर्शी शहर बनाया जाएगा.

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी प्राथमिकता वादों से आगे बढ़कर जमीन पर दिखने वाला काम करना है. इस योजना के तहत शहर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करते हुए घर-घर कचरा संग्रह,गीला-सूखा कचरा,पृथक्करण और कम्पोस्टिंग की शुरुआत की जाएगी. जल आपूर्ति को भरोसेमंद बनाने के लिए लीकेज मरम्मती,जल ऑडिट और पारदर्शी बिलिंग प्रणाली लागू होगी. जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नालों की सफाई और संवेदनशील क्षेत्रों की मैपिंग की जाएगी.

मेयर प्रत्याशी ने बताया कि सड़क सुरक्षा के लिए रोशनी,ट्रैफिक व्यवस्था पर काम होगा. युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे. स्वास्थ्य,महिला सशक्तिकरण,स्लम सुधार,स्ट्रीट वेंडर्स के संरक्षण और डिजिटल नगर सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा