निगम चुनाव में कांग्रेस का दावा : मेयर प्रत्याशी जमील अख्तर के पक्ष में उतरे राजेश ठाकुर,जीत के लिए मांगा समर्थन

Edited By:  |
nigam chunaw mein congress ka dawa nigam chunaw mein congress ka dawa

बोकारो: चास नगर निगम चुनाव में कांग्रेस नेमेयर प्रत्याशी के रूप में जमील अख्तर को अपना समर्थित उम्मीदवार बनाया है. जमील अख्तर के समर्थन में आज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने लोगों के बीच जाकर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस दौरान राजेश ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने लोगों से मुलाकात कर अमन चैन के लिए मतदान की अपील की.

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दावा करते हुए कहा कि पार्टी समर्थित जमीनी कार्यकर्ता जमीन अख्तर चुनाव जीत रहे हैं. क्योंकि जनता का समर्थन जमील अख्तर के साथ हैं. उन्होंने कहा कि मेयर ऐसा होना चाहिए जो सभी लोगों के सुख-दुख का साथी हो और जमीन अख्तर इसके सबसे बड़े उदाहरण है..

मेयर प्रत्याशी जमील अख्तर ने कहा कि हमारे लिए संगठन चुनाव लड़ रहा है और संगठन से बड़ा कोई नहीं होता है. हमें यह लग रहा है कि संगठन की मेहनत हमें जीत दर्ज कराएगी.

अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा कि चास की जनता अमन पसंद चाहती है. चास की जनता ऐसे किसी व्यक्ति को नहीं चुनकर मेयर बनाएगी जिससे कि लोगों को परेशानी हो.