गुमला: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)कीPIUगुमला इकाई की ओर से पलमा–गुमला खंड (NH-43)पर स्कूली बच्चों के साथ जागरूकता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण,पौधरोपण और हरित राजमार्गों के महत्व के प्रति जागरूक करना था.
कार्यक्रम मेंPIUगुमला के परियोजना निदेशक कुमार गौतम सहितNHAIके कर्मचारी मौजूद रहे. इस दौरान बच्चों ने पौधरोपण किया और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के महत्व को समझा.
NHAIने पर्यावरण संरक्षण को बताया प्राथमिकता
NHAIके क्षेत्रीय अधिकारी संतोष कुमार आर्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित राजमार्गों का विकास प्राधिकरण की प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने बच्चों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की.
वहीं, PIUगुमला के परियोजना निदेशक कुमार गौतम ने कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है,बल्कि उनका संरक्षण और देखभाल भी जरूरी है. राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के साथ स्वच्छ एवं हरित परिवेश को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.
विद्यार्थियों और नागरिकों से की गई अपील
NHAIने विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों से पौधरोपण,पौधों की देखभाल और आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की. प्राधिकरण का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों को हरित,स्वच्छ,सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के साथ लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है.
राजीव मोहन श्रीवास्तव की रिपोर्ट--
