Hindi News / PLFI के 2 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

नवादा में STF की बड़ी कार्रवाई : PLFI के 2 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

Edited By:  |
nawada mai stf ki badi karrawai nawada mai stf ki badi karrawai

नवादा : बड़ी खबर बिहार के नवादा से है जहां जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत बिहार STF और जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने रजौली थाना क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नक्सली संगठन PLFI के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान दयानंद राजवंशी उर्फ गुजर उर्फ पप्पू और मिथिलेश राजवंशी के रूप में हुई है, जो रजौली थाना क्षेत्र के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं. यह कार्रवाई 20/21 मार्च 2026 की रात विशेष छापेमारी अभियान के दौरान की गई. पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान दोनों नक्सलियों को दबोच लिया गया. गिरफ्तारी के बाद नक्सलियों की निशानदेही पर पहाड़ी और जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है. बरामद सामान में दो .315 बोर राइफल, 20 जिंदा कारतूस, एक टैक्टिकल गियर (बुलेटप्रूफ प्लेट सहित), एक बुलेटप्रूफ जैकेट, 9 डेटोनेटर, करीब 40.625 किलोग्राम विस्फोटक (325 पैकेट में) और लगभग 100 मीटर कॉर्डेक्स शामिल हैं. इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक की बरामदगी से किसी बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार नक्सली इलाके में सक्रिय थे और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे. फिलहाल रजौली थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. साथ हीइस नेटवर्क से जुड़े अन्य नक्सलियों की तलाश में छापेमारी जारी है. इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.

संजय कुमार की रिपोर्ट--