रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी शुक्रवार को परिवार के साथ तमाड़ के प्राचीन सोलहभुजी मां दिऊड़ी मंदिर पहुंचे और मां की पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना की.
महेंद्र सिंह धोनी की एक झलक पाने के लिए दिउड़ी मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये गए थे. धोनी के पहुंचते ही मंदिर परिसर 'धोनी...धोनी' से गूंज उठा. प्रशंसकों में अपने चहेते क्रिकेटर के साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने को लेकर भारी उत्साह देखा गया.सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुंडू डीएसपी और बुंडू एसडीएम खुद कमान संभाले हुए थे.
दिउड़ी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धौनी कुछ समय तक मंदिर परिसर में रुके और माता से आशीर्वाद लेकर रांची के लिए रवाना हो गए.
