पटना:शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर महासप्तमी के दिन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. मुख्यमंत्री के पूजा पंडालों में पहुंचने पर श्रद्धालुओं और आयोजकों में उत्साह का माहौल रहा.

महासप्तमी पर सीएम सम्राट चौधरी ने पटना के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर बिहार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की. महासप्तमी के अवसर पर राजधानी के विभिन्न इलाकों में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं. इन पंडालों में मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. पूजा पंडालों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है और पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है.

महासप्तमी पर सीएम सम्राट चौधरी ने पटना के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया

मुख्यमंत्री ने नवरात्र के महत्व को देखते हुए मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की. दुर्गा पूजा बिहार सहित पूरे देश में आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रमुख पर्व है. इस दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना कर परिवार और समाज की मंगलकामना करते हैं.

महासप्तमी के दिन मुख्यमंत्री का पूजा पंडालों में पहुंचना नवरात्र के उत्सवी माहौल का हिस्सा रहा. राजधानी पटना में दुर्गा पूजा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई है. विभिन्न पूजा समितियों की ओर से पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना कर रहे हैं.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-