Hindi News / विधायक अरूप चटर्जी के अल्टीमेटम के बाद भी कोयला चोरों के हौसले बुलंद

निरसा में अवैध कारोबार : विधायक अरूप चटर्जी के अल्टीमेटम के बाद भी कोयला चोरों के हौसले बुलंद

Edited By:  |
koylanchal mein koyla ka awaidh karobar koylanchal mein koyla ka awaidh karobar

निरसा:शहर में कोयला चोरी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सत्ताधारी दल के स्थानीय विधायक अरूप चटर्जी के अल्टीमेटम के बाद भी अवैध कारोबार नहीं रुक रहा है. कोयला चोरों के हौसले काफी बुलंद हैं.

धनबाद में कोयला चोरों का मनोबल सातवें आसमान पर है. स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि स्थानीय विधायक द्वारा जिला प्रशासन को अल्टीमेटम दिए जाने के बावजूद भी अवैध कोयला कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ रहा.

हैरान की बात तो तब हो गई जब कोयला चोरों ने विधायक को खुली चुनौती देते हुए अवैध कोयला लदे ट्रकों को निकालने का काम जारी रखा. इसके बाद खुद स्थानीय विधायक ने मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई की और लगभग डेढ़ दर्जन अवैध कोयला लदे ट्रकों को निरसा थाना, मैथन थाना, गल्फरबाड़ी ओपी, कुमारधुबी और चिरकुंडा थाना क्षेत्र से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

सत्ताधारी दल के माले विधायक अरूप चटर्जी ने कोयला चोरों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अल्टीमेटम दिए जाने के बाद भी इन कोयला चोरों का मनोबल चरम पर है. उन्हें लगता है कि पुलिस को वो अपनी जेब में लेकर घूमते है और धड़ल्ले से अवैध कारोबार को अंजाम देने का काम कर रहे हैं और रोजाना जिले भर से सैकड़ों अवैध कोयला लदा ट्रक निकालने का काम कर रहे हैं.

इस पूरे मामले में स्थानीय लोगों का गुस्सा भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. खासकर क्षेत्र की महिलाओं ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस ने कोयला चोरी रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया. महिलाओं का भी कहना है कि कोयला चोरों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं,जिससे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है.