कटिहार : कुरसेला प्रखंड में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच बच्चों की जरूरतों को लेकर प्रकाशित खबर का बड़ा असर देखने को मिला है. खबर सामने आने के बाद कटिहार के जिला पदाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए.

खबर चलने के बाद कटिहार जिला प्रशासन हरकत में, बच्चों को दो समय दूध वितरण शुरू

जिला पदाधिकारी के निर्देश के बाद कुरसेला की अंचल पदाधिकारी अनुपम के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में0से6वर्ष तक के बच्चों के लिए दो समय दूध वितरण की व्यवस्था शुरू की गई. इससे बाढ़ के बीच राहत शिविरों और ऊंचे स्थानों पर रह रहे छोटे बच्चों के परिवारों को काफी राहत मिली है.

खबर चलने के बाद कटिहार जिला प्रशासन हरकत में, बच्चों को दो समय दूध वितरण शुरू

प्रशासन की इस पहल से प्रभावित परिवारों ने राहत की उम्मीद जताई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि संकट की इस घड़ी में बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था बेहद जरूरी थी. खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई किए जाने से लोगों में प्रशासन के प्रति भरोसा बढ़ा है.

कटिहार से रितेश रंजन की रिपोर्ट-