रामगढ़ : बीएफसीएल ने अपनी समावेशी कार्यस्थल संस्कृति और कर्मचारी-केंद्रित दृष्टिकोण को दोहराते हुए,शुक्रवार,30 जनवरी 2026 को जनवरी माह में जन्मे कर्मचारियों के लिए एक भव्य मास जन्मदिन समारोह का आयोजन किया. अपराह्न 4:00 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

BFCL  ने 'पीपुल फर्स्ट कल्चर' के तहत मनाया 772 से अधिक कर्मचारियों का सामूहिक जन्मदिन

इस विशेष अवसर पर अनंत शंकर सेठ,जसपाल भांकर,आभास लुहारूवाला,जितेंद्र द्विवेदी,साजिद रज़ा एवं फ़िरोज़ अहमद की गरिमामयी उपस्थिति रही. उनकी उपस्थिति ने कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया.

BFCL  ने 'पीपुल फर्स्ट कल्चर' के तहत मनाया 772 से अधिक कर्मचारियों का सामूहिक जन्मदिन

कार्यक्रम का आयोजन एचएएसपी कैंटीन जीएफ़ए कैंटीन और मुख्य कार्यालय में किया गया,जिसमें 772 से अधिक कर्मचारियों का जन्मदिन सामूहिक रूप से मनाया गया. इस अवसर पर जनवरी माह में जन्मे कर्मचारियों ने मिलकर केक काटा और अपनी खुशी व्यक्त की. कार्यक्रम में कई कर्मचारियों ने अपने विचार और अनुभव साझा किए,जिससे माहौल और भी खुशनुमा और प्रेरणादायक हो गया.

BFCL  ने 'पीपुल फर्स्ट कल्चर' के तहत मनाया 772 से अधिक कर्मचारियों का सामूहिक जन्मदिन

यह आयोजन एच आर विभाग द्वारा संचालित'पीपुल फर्स्ट कल्चर'को दर्शाता है,जहाँ केक कटिंग,खुशियों और आपसी मेल-जोल के माध्यम से कर्मचारियों के बीच टीम भावना और आपसी संबंधों को और मजबूत किया गया.

बीएफसीएल का संदेश: बीएफसीएल अपने प्रत्येक कर्मचारी को परिवार का हिस्सा मानता है और उनकी खुशियों को अपनी सफलता का अभिन्न अंग समझता है. प्रबंधन ने सभी जन्मदिन मनाने वाले कर्मचारियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं.

रामगढ़ से मुकेश कुमार की रिपोर्ट---