SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस और चुनाव आयोग के बीच विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। गिरिडीह में कांग्रेस ने प्रेसवार्ता कर SIR की प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े किए और इसके विरोध में आंदोलन का ऐलान किया।परिषदन भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश स्वास्थ्य प्रकोष्ठ अध्यक्ष सह प्रवक्ता डॉ. परवेज नैय्यर, प्रदेश प्रवक्ता भगीरथ पासवान और जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के नाम पर किसी भी वर्ग के मतदाताओं के अधिकार प्रभावित नहीं होने चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रक्रिया के दौरान युवाओं, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं को लेकर गंभीर आशंकाएं पैदा हुई हैं।
नेताओं ने चुनाव आयोग के सभी तीन आयुक्तों के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर आंदोलन जारी रखेगी। इसी क्रम में गिरिडीह जिले में भी 28 सितंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने की घोषणा की गई। प्रेसवार्ता में मनीर आलम,महमूद अली खान लड्डू,डॉ समीर राज,साबिर खान,मेराज आलम समेत कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
