Hindi News / होमगार्ड जवानों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य,ड्यूटी के दौरान पहनना होगा निर्धारित पूर्ण...

JHARKHAND NEWS : होमगार्ड जवानों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य,ड्यूटी के दौरान पहनना होगा निर्धारित पूर्ण वर्दी

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

रांची: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) के जवानों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य कर दिया गया है. हजारीबाग के जिला समादेष्टा कार्यालय द्वारा होमगार्ड जवानों के ड्रेस कोड और टर्न-आउट को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना और दिशा-निर्देश जारी किया गया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य के दौरान और कार्यालय आने-जाने के समय सभी गृह रक्षकों को निर्धारित पूर्ण वर्दी पहनना अनिवार्य होगा.

जानिए क्या है मामला?

जारी पत्र के अनुसार, यह देखा जा रहा था कि जिला इकाई के गृह रक्षकों द्वारा वर्दी धारण करने एवं साज-सज्जा (टर्न-आउट) में एकरूपता नहीं थी. अलग-अलग जवानों के पहनावे में भिन्नता पाई जा रही थी, जिससे बल के अनुशासन और प्रभावशाली छवि पर असर पड़ रहा था.

नियमावली 2014 के तहत निर्देश

गृह रक्षकों के पहनावे और टर्न-आउट को अनुशासित एवं प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से ‘झारखंड गृह रक्षक नियमावली 2014’ की कंडिका 12 का हवाला देते हुए यह आदेश जारी किया गया है. इसके तहत सभी जवानों को एक समान वर्दी एवं साज-सज्जा धारण करने का कड़ा निर्देश दिया गया है.

आदेश का अनुपालन नहीं करने पर होगीअनुशासनात्मक कार्रवाई

विभाग के अधीनस्थ बल के सभी गृह रक्षक अपने कर्तव्य के दौरान और कार्यालय आने-जाने के क्रम में अनिवार्य रूप से पूर्ण वर्दी धारण करेंगे. यदि कोई गृह रक्षक इस आदेश का अनुपालन नहीं करता है या लापरवाही बरतता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि इस निर्देश का अक्षरशः पालन किया जाना अनिवार्य है.