गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के खेसकरी गांव में बीती रात चोरों ने चेन्नई में पदस्थ बैंक मैनेजर संतोष कांत के बंद मकान को निशाना बनाया। चोर घर में घुसकर सामानों को खंगालने के बाद चोरी कर फरार हो गए।समाज सेवी मनोज महतो ने बताया कि संतोष कांत का परिवार फिलहाल सरिया में रहता है, जबकि खेसकरी स्थित मकान में परिवार के सदस्य कभी-कभार ही आते जाते है।
इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।फिलहाल चोरी गए नकदी और सामान की कीमत स्पष्ट नहीं हो सकी है।परिवार द्वारा घर में रखे सामानों का मिलान करने के बाद ही चोरी हुए समानो की वास्तविक कीमत सामने आने की संभावना हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और चोरों का सुराग लगाने में जुट गई है।
