गढ़वा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़वा में होने वाले चुनावी सभा को लेकर गढ़वा विधानसभा के जेएमएम प्रत्याशी सह मंत्री मिथलेश ठाकुर ने जुबानी हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि गढ़वा की धरती पर माननीय प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत है. जनता अब हथकंडो पर जुमले बाजी पर विश्वास नहीं करती है, अब उन्हें विकास चाहिए.

झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर ने कहा आज हमने गढ़वा में पांच वर्षो में जो विकास किया है चाहे झारखण्ड में विकास हुआ है वो विकास इनके 14 वर्षो के कार्यों पर भारी पड़ेगी. आज भाजपा प्रत्याशी इससे पहले दस वर्षो तक विधायक रहे. इन्होंने अपने विधायक निधि की राशि खा गए हैं. इसलिए अब इन्हें अपने आका पर भरोसा है और उन्हें ये बुला रहे है. इनसे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है क्योंकि जनता को सड़क,बिजली,पानी,पेंशन जैसी सुविधा चाहिए जो हमारी सरकार दे रही है. इनके आने से हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा.