जमुई: जिले के कन्या मध्य विद्यालय,गिद्धौर की शिक्षिका प्रियंका कुमारी का विद्यालय में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से आकस्मिक निधन हो गया. घटना से इलाके के शिक्षकों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर है.
जानकारी के अनुसार,स्कूल में वीक्षण कार्य के दौरान अचानक शिक्षिका प्रियंका कुमारी की तबीयत बिगड़ने लगी. तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने अपना सिर टेबल पर रख दिया और बेहोश हो गईं. आनन-फानन में उन्हें गिद्धौर से जमुई सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था,इसी क्रम में उनका निधन हो गया.
इस घटना से पूरे शिक्षक जगत में शोक की लहर है. इस दुख की घड़ी में गिद्धौर के सभी शिक्षक परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है.
जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट-
